रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
राज्यपाल श्री डेका ने टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
टाउन हॉल रायपुर से प्रारंभ होकर पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल श्री डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। पदयात्रा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
ढाका बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है.…
मुंबई भारतीय बाजार में कार लॉन्च करने के बाद अब विनफास्ट (VinFast) दूसरे सेगमेंट में…
इंदौर भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार…
मुंबई Defender का नाम सुनते ही दिमाग में पहाड़, एडवेंचर, पावरफुल इंजन और ऐसी SUV…
नई दिल्ली अमेरिकन टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने अपने तिमाही नतीजों से शेयर मार्केट की…
भोपाल मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी ने सक्रिय राजनीति में…