हरियाणा

हरियाणा में दो दिनों तक बंद रहेगी सरकारी ऑनलाइन सेवाएं, रोडवेज बसों में भी नहीं मिलेंगी ई-टिकट

हरियाणा में दो दिन सरकारी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेगी। जिसके चले रोडवेज बसों में ई-टिकट नहीं मिलेंगे। कंडक्टरों को मेनुअल टिकट काटने के निर्देश गए हैं। इसी के साथ ई-दिशा केंद्रों में भी कामकाज ठप रहेगा। सरल पोर्टल से लेकर रजिस्ट्री पोर्टल तक बंद रहेंगे। सरकार का ऑनलाइन डेटा मेंटेनेंस करने के लिए यह फैसला लिया है।

रोडवेज प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यालय के आदेशों के अनुसार 24 से 27 जनवरी तक किसी भी कर्मचारी के ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। क्योंकि सर्वर डाउन रहेगा। जो ई-टिकटिंग मशीन 24 जनवरी को मिलेगी, उसे 27 जनवरी तक काम करना पड़ेगा। मगर हर ट्रिप एंड करने के बाद ट्रिप एंड की स्लिप को संभाल कर रखना होगा। इसके बाद प्रतिदिन कैश जमा करवाना है।

चंडीगढ़ स्थित राज्य डेटा सेंटर के मेंटेनेंस के कारण 25 व 26 जनवरी को ई-टिकटिंग की साइट भी नहीं चलेगी। इसलिए सभी कंडक्टरों को अपनी मशीनों में ड्यूटी इस हिसाब से लगवाने के लिए कहा गया है, जिससे 27 जनवरी तक मशीन चल सके।

रोडवेज प्रशासन के आदेशानुसार 24 जनवरी की शाम के बाद से 25 और 26 जनवरी को कोई भी कंडक्टर खुद किसी भी हालत में अपनी डयूटी एंड नहीं करेगा। अगर इस दौरान कोई भी कंडक्टर डयूटी एंड  करता है, तो वो अपनी रिपोर्ट का खुद जिम्मेदार रहेगा। इस अवधि में न ही किसी बस पर ड्राइवर-कंडक्टर बदले जाएंगे। इसके साथ ही कंडक्टरों को मेनुअल टिकट भी साथ रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

सिरसा रोडवेज के महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में ही ऑनलाइन सिस्टम दो दिन बंद रहेगा। ई-टिकट में कोई परेशानी आई तो कंडक्टर मेनुअल टिकट काट देंगे। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Abhishek Saini

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago