Categories: Uncategorized

GORAKHPUR: 1200 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह, सामूहिक विवाह समारोह में CM ने किया कन्यादान, CM योगी ने वैवाहिक जोड़ों को दिया आशीर्वाद।

GORAKHPUR: 1200 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह

मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ 1200 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचे। जहां उन्होंने वैवाहिक जोड़ों पर फूल बरसाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर योगी ने कहा कि, बेटी की शादी के लिए गरीब अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं। इसमें कन्यादान के लिए खुद मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि, आप सोचिए, अगर किसी के घर शादी होती तो मैं नहीं जा पाता। लेकिन, गोरखपुर में सामूहिक शादी हो रही है तो लखनऊ में सारा काम छोड़कर यहां कन्यादान में आ गया। कन्यादान में जुड़कर हम भी सौभाग्यशाली हूं। यहां न जाति का बंधन है और न क्षेत्र का बंधन है।

अपनी अपनी रीति-रिवाज के मुताबिक कोई भी रजिस्ट्रेशन करें, जहां 10 से ज्यादा जोड़े इकट्ठा हुए, प्रशासन सामूहिक विवाह कराएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि, हमें गरीब के जीवन में परिवर्तन लाना होगा… मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस प्रगतिशील सोच का एक प्रतीक है।

CM योगी ने कहा कि, सरकार वही जो जनता के द्वार पर जाकर उनकी समस्याओं का रास्ता निकाल सके। सामूहिक विवाह का ये कार्यक्रम बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की अगली कड़ी है। सामाजिक अंधविश्वास जो बाल विवाह, बहु विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाओं को प्रोत्साहित करते हैं, ये कार्यक्रम उन सब पर एक प्रहार है। इन्हें खत्म किया है।

उन्होंने कहा कि, बेटी को बचाना है तो उसे पढ़ाना होगा। उसे सशक्त करना होगा। 2017 में जब यूपी में भाजपा सरकार आई तो हम लोगों ने संकल्प लिया कि बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई तक का जिम्मा संभालेंगे। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आज सरकार ने इन परिवारों को जोड़ा है।

सीएम योगी ने बताया कि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार ने अब बजट बढ़ा दिया है। अब तक 51 हजार रुपए का बजट था, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 1 लाख कर दिया गया है। बजट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में ये पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, पहले जहां लड़की के खाते में 35 हजार रुपए भेजे जाते थे, वहीं अब 60 हजार रुपए भेजे जाएंगे। गिफ्ट में खर्च होने वाले 10 हजार रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया है। पहले जहां टेंट, भोजन और अन्य व्यवस्था में प्रति जोड़ा 6 हजार रुपए खर्च किए जाते थे, वहीं अब 15 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। लड़की को दिए जाने वाले उपहार में गद्दा, चद्दर आदि जोड़े गए हैं।

आपको बता दें कि, गोरखपुर में योगी सरकार अबतक 10 हजार 287 गरीब बेटियों की शादी करा चुकी है। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago