फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

होंठ हमारे चेहरे का एक ऐसा हिस्सा हैं, जिनकी खूबसूरती पूरे चेहरे की रंगत को निखार देती है. लेकिन बदलते मौसम में होंठों का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. ठंडी और सूखी हवा, तेज धूप, कम पानी पीना या होंठों को बार-बार चाटने की आदत की वजह से होंठ रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. कई बार इनमें दरारें भी पड़ जाती हैं और होंठों से पपड़ी निकलने लगती है. ऐसे में होंठों को मुलायम और मॉइश्चराइज रखने के लिए लोग लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं.

मार्केट में अलग-अलग तरह के लिप बाम आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप नेचुरल तरीके से अपने होंठों का ख्याल रखना चाहते हैं तो घर पर चुकंदर की मदद से आसानी से लिप बाम बना सकते हैं. यह न सिर्फ होंठों को गहराई से मॉइश्चराइज रखता है, बल्कि उन्हें नेचुरल गुलाबी रंग भी देता है. तो आइए जानते हैं घर पर आसानी से चुकंदर का लिप बाम कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.  

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 मीडियम साइज चुकंदर
1 चम्मच नारियल तेल
1 चम्मच बादाम का तेल
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ बी वैक्स (मधुमोम) या वैसलीन
1-2 बूंद विटामिन E ऑयल (ऑप्शनल)

चुकंदर का लिप बाम घर पर कैसे बनाएं?
    लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. जब चुकंदर नरम हो जाए तो इसे निकालकर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद चुकंदर को छीलकर अच्छी तरह पीस लें.
    अब एक छोटे बर्तन में पिसा हुआ चुकंदर, नारियल तेल, बादाम का तेल, बी वैक्स और विटामिन E ऑयल डालें. अगर बी वैक्स उपलब्ध नहीं है तो इसकी जगह थोड़ी वैसलीन इस्तेमाल कर सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर गर्म करें. मिश्रण को तब तक गर्म करें, जब तक सभी चीजें अच्छी तरह मिलकर एकसार न हो जाएं.
    अब गैस बंद कर दें और तैयार मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसे किसी साफ और छोटे कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख दें. ठंडा होने के बाद आपका होममेड चुकंदर लिप बाम तैयार है. इसे जरूरत के अनुसार होंठों पर लगा सकते हैं.

चुकंदर से बने लिप बाम के फायदे
चुकंदर होंठों को हल्का नेचुरल टिंट देने में मदद कर सकता है. वहीं, नारियल और बादाम का तेल होंठों की ड्राइनेस कम करने और उन्हें मुलायम रखने में मदद करते हैं. बी वैक्स या वैसलीन होंठों पर एक परत बनाने में मदद करता है, जिससे नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान
इस लिप बाम को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर लगाने के बाद जलन, खुजली या किसी तरह की एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. आप चाहें तो ताजे साबुत चुकंदर की जगह चुकंदर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

होममेड लिप बाम में प्रिजर्वेटिव नहीं होते, इसलिए इसे कम मात्रा में बनाएं और साफ, सूखे कंटेनर में रखें. लंबे समय तक स्टोर करने के बजाय इसे थोड़े समय में इस्तेमाल कर लेना बेहतर है.

News Desk

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज, विजय ने स्टालिन पर लगाए महिला उम्मीदवार पर अभद्र टिप्पणी के आरोप

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर…

27 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: स्टार शूटर नीरू ढांडा बनीं समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

नई दिल्ली जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का…

56 minutes ago

भारत की माइक्रो मिसाइल ‘ज्वाला’ की तैयारी तेज, दो रॉकेट मोटर्स का टेस्ट सफल

 नई दिल्ली भारत की निजी रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने ज्वाला माइक्रो-मिसाइल कार्यक्रम के…

1 hour ago

शाई होप का ऐतिहासिक शतक; वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ वनडे में 352 रनों का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

नई दिल्ली न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए तीसरे…

2 hours ago

अरबाज खान से सलमान पर पूछा सवाल तो बिगड़ा माहौल, जवाब दिए बिना पैपराजी से चले गए एक्टर

हाल ही में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर अरबाज…

2 hours ago

6 अक्टूबर को ऑटो सेक्टर में महालॉन्च, एक ही दिन 6 गाड़ियां होंगी लॉन्च

 नई दिल्ली अक्टूबर का महीना लॉन्चेज के भरा होने वाला है. इस महीने कई बाइक…

2 hours ago