राज्य-शहर

Mohalla bus scheme : केजरीवाल के मंत्री ने चलाई बस, दिल्ली के इन इलाकों में सबसे पहले लॉन्च होगी मोहल्ला बस स्कीम

Mohalla bus scheme : मोहल्ला बस में सफर के दौरान कैलाश गहलोत ने ‘आजतक‘ से खास बातचीत में बताया कि मैन्युफैक्चरर द्वारा यह पहली बस भेजी गई है. फिलहाल इन बसों की जांच की जा रही है. परिवहन विभाग इसका लगातार निरीक्षण कर रही है, जिसके तहत इस बात की जांच की जाती है कि यात्रियों को बस के अंदर आने और बाहर जाने में असुविधा ना हो.

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने साल 2023 के बजट में हर छोटे इलाके में मोहल्ला क्लीनिक खोलने के तर्ज पर, तंग गलियों में 2 हजार से ज़्यादा मोहल्ला बसों को चलाने का ऐलान किया था. मंगलवार को केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने प्रोटोटाइप मोहल्ला बस खुद चलाकर निरिक्षण किया और टेस्ट राइड कर ये जानने की कोशिश की है कि यात्रियों के लिए बस कितनी कंफर्टेबल है. वहीं, मोहल्ला बस में सवार होकर मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो से दिल्ली विधानसभा तक सफर भी किया. Mohalla bus scheme

मोहल्ला बस में सफर के दौरान कैलाश गहलोत ने ‘आजतक’ से खास बातचीत में बताया कि मैन्युफैक्चरर द्वारा यह पहली बस भेजी गई है. फिलहाल इन बसों की जांच की जा रही है. परिवहन विभाग इसका लगातार निरीक्षण कर रही है, जिसके तहत इस बात की जांच की जाती है कि यात्रियों को बस के अंदर आने और बाहर जाने में असुविधा ना हो. जैसे बस के अंदर कोई शार्प पॉइंट तो मौजूद नहीं है जिससे यात्री को चोट लग जाए. साथ ही, इस बात की जांच भी की जाती है की सीट कंफर्टेबल है या नहीं.Mohalla bus scheme

मंत्री ने गिनाईं मोहल्ला बस की खासियत

मोहल्ला बस की खासियत गिनाते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली वालों के साथ साथ मोहल्ला बस का सरकार को भी बेसब्री से इंतजार है. इस प्रोजेक्ट को काफी नजदीक से मॉनिटर किया गया है. काफी लोग(BJP) अलग-अलग तरह की बातें बनाते हैं लेकिन उसमें कोई सच्चाई नहीं है. दिल्ली सरकार ने पहली बार 9 मीटर की छोटी बसें ऑर्डर की हैं. मोहल्ला बस एक इलेक्ट्रॉनिक बस है और उसमें 23 सीट होंगी, जबकि बड़ी बसों में 35 सीट्स होती है. हर बस की तरह मोहल्ला बस में भी एक सीट दिव्यांग के लिए आरक्षित है. मोहल्ला बस में सीसीटीवी के अलावा पैनिक बटन, जीपीएस, दिव्यांगों के व्हीलचेयर की एंट्री के लिए ऑटोमेटिक स्लाइड की तकनीक भी मौजूद है.Mohalla bus scheme

एक बार चार्ज होने पर चलेगी 150 किमी

आगे कैलाश गहलोत ने कहा ‘मोहल्ला बस एक इलेक्ट्रॉनिक बस है, ऐसे में ड्राइवर को बस के सभी कंट्रोल दिए गए हैं. जैसे गेट बंद करना या खोलना, बैटरी की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी, और फॉल्ट आने पर बिजली के कनेक्शन को कट करने का कंट्रोल भी बस ड्राइवर के सामने मौजूद है. एक बार चार्ज होने पर मोहल्ला बस करीब 150 किलोमीटर तक चल सकेगी.Mohalla bus scheme

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

22 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

23 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

23 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

23 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

23 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

23 hours ago