उत्तराखंड के देहरादून जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी को दी है। पुलिस ने बताया कि, यह घटना हरिद्वार बाईपास के पास एक जंगल वाले इलाके में हुआ था।
बता दें कि, बीते शुक्रवार को पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोपियों के नाम का ज़िक्र है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रफ़ी उर्फ़ सोनू (19) ने, दो नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर, 12 मार्च की शाम को लड़की को बहला-फुसलाकर हरिद्वार बाईपास के पास जंगल वाले इलाके में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया।
शिकायत में आगे कहा गया है कि गैंगरेप करने के बाद, आरोपियों ने पीड़िता को एक ऑटो-रिक्शा में बिठाकर उसके घर भेज दिया। घर पहुंचने पर पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ी और जब उसकी मां ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
बता दें कि, आरोपियों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इसके बाद रफ़ी को गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
वहीं, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों नाबालिग आरोपी पीड़िता के परिचित थे और उनमें से एक पहले लड़की के घर में किराएदार के तौर पर रह चुका था।
आईपीएल 2026 का आगाज होने में अभी 2 हफ्ते का समय बाकी है लेकिन इससे…
देश के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है।…
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज…
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा…
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और पुलिस ने रविवार (15…
दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही तेज गर्मी का एहसास होने लगा…