मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाते दिख रहा था।
इस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तुरंत चेतावनी दी है। मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोल या डीजल को ढीले या असुरक्षित कंटेनरों में न लें और न स्टोर करें, क्योंकि यह गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा कर सकता है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान देने या ईंधन जमा करने की जरूरत नहीं है। तमिलनाडु के इस पेट्रोल पंप को सस्पेंड कर दिया गया है, और मंत्रालय ने देशभर के सभी पंपों को निर्देश दिए हैं कि ईंधन देने के दौरान सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने कहा कि अफवाहों के बीच सरकार का स्पष्ट संदेश जरूरी था। कुछ ने पेट्रोल जमा करने या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं कुछ ने बताया कि तमिलनाडु में कई जगह पेट्रोल प्लास्टिक की बोतलों और कंटेनरों में दिया जाता है, जिस पर प्रशासन को सख्त निगरानी रखनी चाहिए।
भारत छोड़ो आंदोलन के बाद 1945 में वाराणसी जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने ब्रिटिश…
भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार लाल…
सागर आखिरकार सागर की उम्मीदें आसमान में उड़ान भरती नजर आ रही हैं. पिछले कई…
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 34 हजार से ज्यादा घरों को स्थाई रोशनी…
भोपाल बागमुगलिया की प्रियदर्शिनी कालोनी सहित आसपास की कालोनियों में सीवेज की समस्या को लेकर…