Uncategorized

धोनी के IPL Retirement पर हुआ बड़ा खुलासा ! इस दिग्गज ने कर डाली भविष्यवाणी

आईपीएल 2026 का आगाज होने में अभी 2 हफ्ते का समय बाकी है लेकिन इससे पहले एक बार फिर से एमएस धोनी के रिटायरमेंट की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि धोनी इस सीजन के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

रॉबिन उथप्पा का मानना है कि धोनी 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में शायद ही खेलते नजर आएंगे। आपको बताए कि, इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन स्क्वाड में शामिल है। उनके टीम में आने से एमएस धोनी का वर्कलोड कम होगा और टीम में भी काफी बड़ा फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।

पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर चर्चा करते हुए कहा कि धोनी इस बार एक खिलाड़ी से ज्यादा मेंटॉर का रोल अदा कर रहे होंगे। उथप्पा ने साफ शब्दों में कहा कि वो एमएस धोनी को नंबर-7 पर नहीं बल्कि आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते देख रहे हैं।

वहीं, उथप्पा से पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी भविष्यवाणी कर चुके हैं कि 2026 के बाद एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल की कल्पना करना बहुत मुश्किल होगा।

आपको बता दें कि, आईपीएल 2024 से लेकर अब तक ऐसे केवल 3 मौके रहे हैं जब एमएस धोनी ने नंबर-5 या उससे ऊपरी बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग की हो. आईपीएल 2025 में तो उन्होंने 2 बार नौवें क्रम पर बल्लेबाजी की थी। आमतौर पर 9वें क्रम और उससे नीचे गेंदबाज ही बल्लेबाजी करने आते हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

संजय राउत की बागी सांसदों को धमकी, “कोई शिवसेना छोड़कर गया तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं”

शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय…

36 minutes ago

G7 Summit: आज होगी मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात, टैरिफ विवाद के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने…

1 hour ago

Iran-US Nuclear Deal: 9 अरब डॉलर का ‘गुप्त’ लेन-देन और 120 अरब डॉलर की इनसाइड स्टोरी

Iran-US Nuclear Deal: 9 अरब डॉलर का 'गुप्त' लेन-देन और 120 अरब डॉलर की इनसाइड…

18 hours ago

BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की राघव चड्ढा पर आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा ?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने पार्टी…

19 hours ago

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला: 22 जून तक भारत में Telegram बैन

NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत…

20 hours ago

गिर गए सोना-चांदी के दाम, जानिए क्या है आज का भाव ?

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सप्ताह…

21 hours ago