टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला बड़ा मिशन 2027 का ODI विश्व कप होगा। टीम इंडिया ने अपना आखिरी 50 ओवर का विश्व कप 2011 में जीता था। ऐसे में अब भारतीय टीम अपना 16 साल का लंबा इंतजार खत्म करना चाहेगी। ऐसे में विश्व कप 2027 के लिए टीम इंडिया कब से अपनी तैयारी शुरू करेगी।
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि, आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम विश्व कप की तैयारियां शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि, विश्व कप तक 25 से 30 मैच खेले जाएंगे। इसलिए इसके लिए जल्दी योजना बनाना शुरू करेंगे।
गंभीर ने कहा कि, आजकल वनडे फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता इसलिए जितनी जल्दी योजना बनाना शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना बेहतर होगा। विश्व कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका में होना है। गंभीर ने आगे कहा कि साउथ अफ्रीका में क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता, इसलिए टीम को सही कॉम्बिनेशन और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो वहां की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने कहा कि चयनकर्ता और कोचिंग स्टाफ मिलकर इस पर काम करेंगे और आईपीएल 2026 खत्म होते-होते वर्ल्ड कप के लिए टीम का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही गर्मी का एहसास होने…
देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जिस राशि का किसान…
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध का असर अब भारत की रोजमर्रा की जिंदगी…
ईरान-इजरायल और अमेरिका जंग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल…
वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह को काफी शुभ माना जाता है। इसे ज्ञान, शिक्षा,…