Uncategorized

सोना-चांदी के भाव आज अचानक टूटे, जानिए कितना हुआ सस्ता?

ईरान-इजरायल और अमेरिका जंग के बीच सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दोनों ही धातुओं की कीमत कभी रफ्तार से भागती है तो कभी धड़ाम से गिर जाती है। हफ्ते के तीसरे व्यापारी दिन बुधवार को भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

बताए कि, बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही चांदी के भाव जहां 2000 रुपये से ज्यादा कम हुए, तो वहीं सोना भी फिसला गया है। वहीं अगर हाई से बात करें, तो 1 Kg Silver अभी भी 1.44 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है।

वहीं, एमसीएक्स पर चांदी की कीमत कमोडिटी मार्केट के खुलने के साथ ही फिसल गई। बीते कारोबारी दिन तेजी के साथ भागते हुए 1 किलो चांदी का दाम 2,77,850 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन बुधवार को ये खुलते ही 2,75,553 रुपये पर आ गया और इस हिसाब से वायदा चांदी 2,297 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

सोने की कीमत के बारे में बात करे तो बुधवार को सोना भी सस्ता हुआ है। मंगलवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,63,303 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग की शुरुआत होते ही ये फिसलकर 1,62,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया यानी 652 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

2 days ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 days ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 days ago