देश

1 जून से होने वाले है 8 बड़े बदलाव जिसका आपकी जेब पर होगा सीधा असर

हर महीने की शुरूआत के साथ कुछ बदलाव होते है जिनका सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ता है। पीएफ (PF), यूपीआई (UPI), आधार अपडेट और एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम पर बदलाव होने जा रहे है। इन 8 नियमों के बदलाव से आपको कुछ फायदा और सुविधाएं भी मिल सकती है। आइए जानते है कि वो कौन-से 8 बड़े बदलाव है।

सबसे पहले जून महीने में होने वाला बदलाव आधार कार्ड से जुड़ा है। UIDAI ने आधार उपभोक्ताओं को फ्री में आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी हुई है लेकिन इसकी डेडलाइन 14 जून है। अगर इस लास्ट तारीख तक Aadhaar Free Update नहीं करा पाए तो इसके लिए 50 रुपये तक का शुल्क देना होगा।

दूसरा बदलाव EPFO का है। सरकार ईपीएफओ का नया वर्जन ईपीएफओ 3.0 लॉन्‍च करने की योजना बना रही है, जो जून महीने में शुरू किया जा सकता है। वहीं, इसके लॉन्‍च होने के बाद आपका पीएफ क्‍लेम बहुत ही आसान हो जाएगा इसके साथ ही आप ATM और UPI से पैसों की निकासी कर सकते हैं। इसके लॉन्‍च होने के बाद देश के 9 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

1 जून 2025 से तीसरा बदलाव जो बड़ा बदलाव जीएनजी-पीएनजी और एटीएफ के दाम को लेकर हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम (ATF Price) में भी संशोधन करती हैं। मई में इसकी कीमतों में कटौती की गई थी और जून की शुरुआत में भी इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

चौथा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है। अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक का कार्ड (Kotak Mahindra Bank Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर 1 जून से बड़ा झटका लग सकता है। इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर का Auto Debit Transaction अगर फेल होता है, तो बैंक की ओर से 2 फीसदी का बाउंस चार्ज लागू किया जा सकता है। ये न्यूनतम 450 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये हो सकती है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, पहली तारीख बैंक के ज्यादातर क्रेडिट कार्ड पर मंथली फाइनेंस चार्ज में इजाफा हो सकता है। वहीं, इसे फिलहाल लागू 3.50 फीसदी (42% वार्षिक) से बढ़कर 3.75 फीसदी (45% वार्षिक) तक किया जा सकता है।

पांचवा बदलाव जून में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं क्‍योंकि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की है और आगे भी इसमें कटौती की उम्‍मीद की जा रही है। उदाहरण के तौर पर सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज 8.6% से घटाकर 8% कर दिया है।

छठा बदलाव जो हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price Change) में बदलाव होता है। जून की पहली तारीख को भी इनमें भी बदलाव हो सकता है। वहीं, इससे पहले मई महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जहां 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी थीं, तो वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई थी।

सातवां बड़ा बदलाव यूपीआई को लेकर NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूजर को सिर्फ ‘Ultimate Beneficiary’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू हो सकते हैं।

आठवां बदलाव SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है। यह नियम 1 जून से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए समय 3 PM और ऑनलाइन के लिए 7 PM से होगा। इसके बाद किए गए ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

S-400 ने गिराया यूक्रेन का F-16! Russia ने किया अमेरिकी ताकत को चैलेंज | Channel 4 News India

लुधियाना में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, संजीव अरोड़ा ने भरा नामांकन

JODHPUR AIRPORT NEWS : जोधपुर एयरपोर्ट का नाम कौन तय करेगा?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago