Delhi: बुराड़ी में चार मंजिला इमारत ढही… 20 लोगों के दबने की आशंका, 2 लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चार मंजिला इमारत गिर गई जिसमें तकरीबन 20 लोगों के फंसे होने की आशंका थी जिसके बाद से वहां पर बचाव कार्य जारी है। वहीं, मलबे से अब तक 12 लोग समेत 2 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गिया है। वहीं, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

बता दें कि, इमारत ढहने के बाद अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मामला बुराड़े के कौशिक एन्क्लेव का है,जहां पर 200 गज का प्लॉट में बनी 4 मंजिला इमारत ढह गई। वहीं, इस हादसे को लेकर सीएम आतिशी ने भी दुख जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, “बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किया जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी।”

सांसद मनोद तिवारी ने क्या कहा?
इमारत ढहने की खबर मिलने के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. यहां आकर उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है। एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह जाती है। यहां आकर दिख रहा है कि यहां कोई सुविधा नहीं है। जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

ये भी पढ़ें :

IND VS ENG T20 Series: राजकोट टी-20 मुकाबले में कप्तान सूर्य करेंगे बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी

अमेरिका से पीएम मोदी को आया बुलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

1 day ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 days ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 days ago