Uncategorized

पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार, कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का कल यानि गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कई बड़े नेता मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे। वहीं, गृह मंत्रालय ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गजों ने मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान 3, मोतीलाल नेहरू रोड नई दिल्ली में रखा गया है। 28 दिसंबर सुबह 8 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. इसके बाद यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 5.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें CWC के स्थायी मेंबर और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के देश को योगदान को याद किया गया और एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago