इंडिया नेशनल लोकदल के चीफ और हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। शनिवार को सिरसा जिले के चौटाला गांव में उनका पार्थिव शरीर लाया गया। यहां उनके फार्म हाउस पर उनका पार्थिव शरीर आम लोगों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।
ओमप्रकाश चौटाला के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत तमाम बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इस अवसर पर तीन दिनों तक राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं, इस दौरान कोई सरकारी मनोरंजम कार्यक्रम नहीं होगा।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को ओमप्रकाश चौटाला के देहांत की खबर पर दुख जाहिर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर लिखा, ‘इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।’
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…