Categories: हरियाणा

महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय पैनल का गठन

School Bus Accident : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार को स्कूल की बस पलटने से छह बच्चों की मौत हो गई. वहीं कई बच्चे बुरी तरह से घायल हुए हैं. इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली गई है. बताया जा रहा है कि जिस बस से यह हादसा हुआ,उसका फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था. वाहन सुरक्षा नीति को लेकर शिक्षा विभाग ने आज मीटिंग बुलाई है. हरियाणा सरकार ने 3 दिन में हादसे की रिपोर्ट मांगी है. वहीं DC ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है. पता चला है कि साल 2018 से स्कूल ने रोड़ टैक्स भी नहीं भरा था. स्कूल बस पर एक महीना पहले भी 15 हजार रुपए का जुर्माना लगया गया था.

आज (शुक्रवार) दोपहर 3 बजे शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव VC के ज़रिए बैठक करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के तमाम इलाकों के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, और राज्य के सभी खंड शिक्षा अधिकारी इस मीटिंग में जुड़ेंगे. बस पलटने की घटना की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है.

इस भीषण घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. शिक्षा अधिकारी के मुताबिक शराब के नशे में बस चला रहा था. जानकारी ये भी सामने आई है कि ड्राइवर कथित तौर पर बस के पेड़ से टकराने से ठीक पहले कूद गया था. स्कूल सचिव के साथ उसे भी हिरासत में लिया गया है. यह घटना महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में उनहानी गांव के पास हुई. जी.एल. पब्लिक स्कूल की बस पलटने से 17 बच्चे घायल हुए थे, जिसमें 14 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं तीन बच्चों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है. हैरानी की बात यह है कि ईद की सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल चल रहा था.

जी.एल. पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 से 10 तक के छात्र गुरुवार को स्कूल जा रहे थे, तभी उन्हें लेकर जा रही बस एक पेड़ से टकराकर पलट गई. दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट छह साल पहले यानी कि 2018 में ही समाप्त हो गया था. इस मामले में राज्य सड़क परिवहन के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. वहीं ईद की छुट्टी के दिन स्कूल क्यों चल रहा था, ये भी बड़ा सवाल है. राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि इस मामले की भी जांच की जा रही है कि ईद के दिन स्कूल में कक्षाएं क्यों चल रही थीं. स्कूल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और इसके अलावा, निजी स्कूलों से स्व-शपथ पत्र लिया है. स्कूलों को एक हलफनामा देना होगा कि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले परिवहन वाहन परिवहन नियमों का पालन कर रहे हैं.

admin

Recent Posts

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

13 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

21 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

23 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

24 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

1 day ago