नई दिल्ली
Flipkart से अब शॉपिंग करना और ज्यादा आसान हो जाएगा. फ्रीडम सेल से पहले कंपनी ने एक नई सर्विस को लॉन्च किया है, जिसका नाम Flipkart Pay Later है. न्यू सर्विस के तहत यूजर्स अपना सामान तुरंत खरीद सकेंगे और उसकी पेमेंट को बाद भी कर पाएंगे. साथ ही आसान किस्तों में भी पेमेंट की जा सकेंगी।
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ने नई सर्विस के लिए PayU फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है. यह सर्विस फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और फ्लिपकार्ट मिनिट्स पर भी लागू होगी. फ्लिपकार्ट के मुताबिक, उनकी इस न्यू सर्विस का फायदा सभी यूजर्स को मिलेगा।
फ्लिपकार्ट की नई सर्विस की मदद से यूजर्स घर में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान और महंगे गैजेट आदि को भी खरीदा सकेंगे. महंगे गैजेट में स्मार्टफोन से लेकर महंगे होम अप्लायंस तक शामिल हैं. एयर कंडीशनर (AC) को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा।
फ्लिपकार्ट पे लेटर पर तीन ऑप्शन
फ्लिपकार्ट की न्यू सर्विस के तहत रिपेमेंट करने के अलग-अलग तीन ऑप्शन भी दिए जाएंगे. ये ऑप्शन कुछ इस प्रकार से होंगे।
Pay Later: इसमें यूजर्स को फायदा होगा कि वह खरीदारी के बाद 30 दिन के अंदर पेमेंट कर सकेंगे।
Pay in 3: शॉपिंग किए गए सामान की कीमत को तीन हिस्सों में बांटा जा सकेगा।
EMI: सामान खरीदने के बाद कस्टमर को EMI का भी ऑप्शन मिलता है, जिसमें कस्टमर 3 से 12 महीने तक की पमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं।
फ्लिपकार्ट की यह सर्विस दोनों तरह की कैटेगरी पर लागू होगा, जिसमें कम कीमत से लेकर ज्यादा दाम तक शामिल है. इसमें फ्लिपकार्ट मिनिट्स, फैशन, होम, ब्यूटी और भी कई सामान शामिल हैं।
ऑ रही है फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल
फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी सेल आ रही है, जिसका नाम फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल है. यह सेल 8 अगस्त से शुरू होने जा रही है. यहां SBI कार्ड पर 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप आदि को खरीदा जा सकेगा. सेल के दौरान स्मार्ट टीवी, रिफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और AC आदि को खरीदा जा सकेगा।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…