विदेश

अमेरिका में ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस, 2 की मौत 5 घायल

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के स्टॉकटन में शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल घायलों की हालत, फायरिंग की वजह और हमलावरों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

शेरिफ ऑफिस के अनुसार, गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल को अभी भी सुरक्षित रखा गया है और पूरा इलाका जांच के दायरे में है। जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हुई हैं, फायरिंग के कारणों और हमलावरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहीं इस फायरिंग में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 साल का बच्चा, 12 साल का बच्चा और 23 साल का युवक शामिल है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे घटनास्थल के वीडियो में भारी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की मौजूदगी दिखाई दे रही है, कई सड़कों को बंद कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम को हाईकोर्ट से झटका

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

57 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago