राजस्थान

दूसरी शादी कर रहा कॉन्स्टेबल, रंगेहाथ पकड़ा गया, पत्नी पहुंची तो बाथरूम में जा छिपा

राजस्थान के अलवर जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कॉन्स्टेबल जयकिशन जाटव अपनी पहली पत्नी और दो बच्चों के रहते हुए चोरी-छिपे दूसरी शादी करने पहुंचा, लेकिन यह शादी उसके लिए मुसीबत बन गई। पहली पत्नी को जैसे ही इसकी भनक लगी, वह बच्चों और परिजनों के साथ सीधे होटल पहुंच गई और पुलिस को बुला लिया।

बता दें कि, जयकिशन जाटव विजय नगर थाने में तैनात है। वहीं, घटना समोला क्षेत्र के एक होटल की है। जब पहली पत्नी अचानक वहां पहुंची तो शादी की तैयारियों में मौजूद लोग हैरान रह गए। जयकिशन ने पत्नी और पुलिस को देखा तो घबराहट में होटल के बाथरूम में जाकर छिप गया।

पीड़िता पत्नी का कहना है कि जयकिशन लंबे समय से उससे अलग रह रहा है। उसका कहना है कि 8 साल से मेरे और बच्चों का ख्याल नहीं रखा, कोर्ट के आदेश भी नहीं मानता, अब बिना तलाक दूसरी शादी करने आया था।

पीड़िता ने आगे बताया कि उसे पता चला कि जयकिशन रैणी थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी कर रहा है, जिसके बाद वह तुरंत परिवार के साथ मौके पर पहुंच गई।

 

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

49 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago