BJP उम्मीदवार अशोक तंवर के काफिले पर हमले के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

हरियाणा पुलिस ने लोकसभा चुनाव में सिरसा (सुरक्षित) सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अशोक तंवर के काफिले पर हमले के सिलसिले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने यह जानकारी है. यह घटना रविवार को सिरसा जिले के एक गांव में हुई जब किसानों के एक समूह ने काले झंडे लहराए और भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ नारेबाजी की.

पुलिस ने बताया कि इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने तंवर के काफिले पर लाठियों से कथित तौर पर हमला कर दिया और कुछ देर के लिए सड़क अवरुद्ध कर दी. रनियां थाना के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस घटना के बारे में सवाल किए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में संवाददाताओं से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में अगर किसी को कुछ भी कहना है तो लोकतांत्रिक तरीकों से ऐसा किया जा सकता है. ’’विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस घटना पर कहा कि किसी को भी गांवों में प्रवेश करने से नहीं रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘लोगों को उन्हें अपने वोट की ताकत से संसद और विधानसभा में प्रवेश करने से रोकना चाहिए.’’

किसान कर रहे हैं विरोध

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago