हरियाणा

फरीदाबाद में हुई मारपीट, भाजपा विधायक के बेटों को जिम ट्रेनर ने लगाई मार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भाजपा के विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन के बेटों को जिम ट्रेनर और उसके साथियों ने जमकर पीटा। जिम ट्रेनर और उसके साथियों पर मारपीट करने के साथ जातिसूचक शब्द बोलने का भी आरोप भाजपा विधायक के बेटों ने लगाया है। हरेंद्र सिंह रामरतन पलवल की होडल विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर विधायक बने। हरेंद्र सिंह रामरतन ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को हराया था। विधायक के छोटे बेटे विशाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह शुक्रवार की शाम को फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित एनिटाइम जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। इसी दौरान जिम के ट्रेनर पृथ्वी चपराना और उसके साथियों अमन, दीपक, निशांत, हनी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे। उसने कहा कि ये लोग मुझे गालियां दे रहे थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। जिम ट्रेनर ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया था, जो सफेद स्कॉर्पियो में आए थे। जिम ट्रेनर के साथियों ने भी उनके साथ मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद विधायक के दोनों बेटों और पड़ोसी का मेडिकल बीके अस्पताल में कराया गया। हालांकि, किसी को गहरी चोट नहीं लगी है।

बेटों से मारपीट होने की सूचना मिलते ही विधायक भी बीके अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बेटों का मेडिकल कराया। वहीं, इस मामले को लेकर जिम ट्रेनर पृथ्वी चपराना ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उसने कहा है कि शुक्रवार की शाम को जिम में वह एक क्लाइंट को एक्सरसाइज करवा रहा था। इस दौरान विशाल भी जिम में था। वह पास आकर अकड़ने लगा और धक्का-मुक्की करते हुए बोला कि देख लेगा। इसके बाद विशाल ने कॉल कर करीब 15 लड़के बुलाए। वे सभी हथियार लेकर पहुंचे थे। झगड़े को बढ़ता देख जिम के मालिक ने उन्हें वहां से जाने के लिए बोल दिया। जब वह जिम से बाहर जा रहे थे तो विशाल के साथ आए एक मुन्ना नाम के लड़के ने उसके साथी रवि और निशांत पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

इस मामले में थाना मेट्रो स्टेशन के जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि फिलहाल विधायक के बेटे विशाल की शिकायत पर जिम ट्रेनर और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट करने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  UP में किसके साथ दलित? आंबेडकर जयंती पर BJP-सपा के बीच सियासी रस्साकशी तेज

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago