Uncategorized

सर्दियों में Dandruff की समस्या को मेथी का तेल करेगा खात्म

सर्दियों में आपकी त्वचा, बाल रूखे और बेजान ना लगे तो आज हम आपको इसी से रिलेटिड बताने वाले हैं कि, सर्दियों में अपने बालों को स्वस्थ और सुंदर कैसे बनाएं रखें। सर्दियों के मौसम में त्वचा और बालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमें से डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जिससे सभी लोग काफी परेशान रहते हैं। चाहे वो लड़के हो या लड़कियां सभी को एक यही टेंशन खाती रहती है कि, आखिर सर्दियों में कैसे अपने बालों से डैंड्रफ का सफाया किया जाए। डैंड्रफ न केवल बालों को बेजान और खुश्क बनाता है, बल्कि ये खुजली और लालिमा जैसी परेशानियों का कारण भी बन सकता है। लेकिन आप चिंता मत कीजिए इसी से आपको निजात दिलाने के लिए हम ले आए हैं आपके सामने एक ऐसी रेमिडी जिससे डैंड्रफ से आपको तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।

मेथी का तेल बनाने की सामग्री:
• 1 कप मेथी के दाने
• 2 कप नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल

मेथी का तेल बनाने की विधि:
1. सबसे पहले मेथी के दानों को अच्छे से धोकर सुखा लें।
2. फिर एक पैन में नारियल का तेल या जैतून का तेल डालकर उसे गर्म करें।
3. जब तेल थोड़ा गर्म हो जाए, तब इसमें मेथी के दाने डालें।
4. अब धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक तेल का रंग हल्का भूरा न हो जाए।
5. तेल को ठंडा होने दें, और फिर इसे कांच की बोतल में भर लें।

मेथी के तेल के फायदे:
1. डैंड्रफ से राहत: मेथी का तेल डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को खत्म करके डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।
2. बालों की ग्रोथ: मेथी में मौजूद प्रोटीन बालों की वृद्धि को बढ़ावा देता है।
3. बालों को मजबूत बनाता है: इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को मजबूत करते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं।
4. स्कैल्प को पोषण: यह तेल स्कैल्प को अच्छे से पोषण देता है और उसे स्वस्थ रखता है।
5. चमकदार बाल: नियमित उपयोग से बालों को शाइन और मुलायम बनाए रखने में मदद मिलती है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

24 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago