राजस्थान: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी दो साल की मासूम बेटी को जमीन पर पटक-पटकर मार डाला और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया.
एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर बौंली थाना पर फोन पर सूचना मिली थी कि बाबूलाल शराब ने अपनी दो साल की मासूम बेटी पायल उर्फ काली की हत्या कर दी है. डीएसपी अंगद शर्मा, एसएचओ अवतार सिंह में जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली.
इसके अलावा एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी पिता बाबूलाल ने ही पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी दो साल की बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी फरार है पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बाबूलाल शराब का भी सेवन करता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. जिसके चलते उसकी रेखा घर छोड़कर कहीं चली गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात को अजाम देने के बाद से आरोपी फरार है पुलिस द्वारा उसे तलाशा जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…