Uncategorized

गुरुग्राम के पटौदी और आसपास के इलाक़ो में भारी ओलावर्ष्टि से बढ़ी किसानों की परेशानी

मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने ठंड की ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं, गुरुग्राम के पटौदी व आसपास के इलाकों में हुई तेज बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। देर रात पटौदी इलाके में हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को 70 प्रतिशत तो सरसो की फसल को 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। इसी तरह से सब्जियो की फसल भी तबाह हो गई है।

पटौदी और आसपास के किसानों की माने तो देर रात 11 बजे के बाद हुई ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुचाया है। सुबह होने पर जब किसान अपने खेतों में पहुचे तो पाया कि सरसो ओर गेंहू की फसल में लगभग एक फुट बर्फ जमी हुई है। जिसके चलते सरसो तो पूरी तरह से बर्बाद हो गई जबकि गेंहू में 70 प्रतिशत नुकसान का अंदाजा लगाया जा था है। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बरसात की वजह से खराब हुई फसलों की जल्द से जल्द गिरदावरी करवाए जाने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि सरकार खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवा कर उन्हें उचित मुआवजा देने का काम करे, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। वरना कुदरत ने तो उन्हें कही का नही छोड़ा है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago