हरियाणा में खेत में लगी आग से किसान की मौत, 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव सांतौर में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक घटना में खेत में लगी आग में फंसकर एक किसान की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में करीब 5 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार, गांव सांतौर के खेतों में किसी अज्ञात कारण से आग लग गई। आग की लपटें तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे 45 वर्षीय किसान जयप्रकाश आग बुझाने के प्रयास में फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस हादसे से किसान परिवार में गम का माहौल है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago