नितिन गडकरी को भाषण के दौरान आया चक्कर, स्टेज पर ही बेहोश हो गिर पड़े

नितिन गडकरी की बुधवार को उस समय तबीयत बिगड़ गई, जब वे महाराष्ट्र के यवतमाल में एक लोकसभा चुनाव रैली में भाषण दे रहे थे. भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया और वो मंच पर ही गिरने लगे. सूत्रों और विजुअल्स के मुताबिक, यवतमाल के पुसद में भाषण देते वक्त अचानक गडकरी को चक्कर आने लगा और वे गिर पड़े.

वीडियो में गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं. बताया गया है कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत स्थिर है. गडकरी यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-महायुति उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं.

मंच पर भाषण देने के लिए जैसे ही नितिन गडकरी पहुंचे, वो बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद वहां मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे और उन्हें मंच से उठाकर ले गए. फिर उन्हें चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई. यवतमाल में 26 अप्रैल (शुक्रवार) को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान होना है. यवतमाल के साथ ही महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

राज्य के पूर्व-मध्य भाग में विदर्भ में स्थित यवतमाल भीषण गर्मी का सामना कर रहा है. मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है. नितिन गडकरी खुद नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. वहां मतदान हो चुका है. अब वो अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए अलग-अलग जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं.

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago