Categories: Uncategorized

हिसार में गुरदास मान के कार्यक्रम को लेकर बवाल, INLD के अध्यक्ष अभय चौटाला ने उठाए सवाल, कहा ‘शर्म की बात’

हरियाणा के हिसार में पंजाबी सिंगर गुरदास मान के प्रोग्राम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर गुरदास मान के प्रोग्राम पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने सवाल उठाए हैं और इसे शर्मनाक बताया है। बता दें कि यूनिवर्सिटी के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में ‘दिल दा मामला’ के नाम से पोस्टर दिखाई दिए। इस पर इनेलो (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा, इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। जब देश में इतना बड़ा हादसा हो गया है और सरकार सख्त कार्रवाई करने की बजाय जश्न मना रही है। हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि ये एक प्राईवेट कार्यक्रम है, इसका यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं है। कोई भी संस्थान से रेंट पर ऑडिटोरियम ले सकता है। गुरदास मान के कार्यक्रम को लेकर कई दिन पहले ही आयोजकों ने परमिशन ली थी।

इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में आयोजकों ने लाखों रुपए देकर HAU से ऑडिटोरियम लिया है। HAU ने आयोजकों को शो की अनुमति भी दे दी। इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में ये कार्यक्रम रखा गया था। आयोजकों की ओर से इस कार्यक्रम के प्रचार के लिए शहर और यूनिवर्सिटी कैंपस में बैनर-पोस्टर भी लगाए थे। सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा था। इसकी टिकटें भी 1 हजार से लेकर 8 हजार तक रखी गई। गुरदास मान के इस कार्यक्रम के प्रचार के लिए शहर में लगे पोस्टरों को देख हिसार के लोगों ने हैरानी जताई। कहना था कि 22 अप्रैल को ही जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। लोग मृतकों को अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे है और सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे है। ऐसे माहौल में इस तरह के रंगारंग कार्यक्रम पूरी तरह से गलत है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago