Uncategorized

Faridabad : अवैध हथियार के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करना युवक को पड़ा महंगा

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद(Faridabad) जिले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के कुछ पुलिसकर्मियों पर एक युवक के साथ निर्वस्त्र करके मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित विकास ने बताया कि वह फरीदाबाद(Faridabad) के सेक्टर 62 आशियाना फ्लैट में रहता है अभी वह 18 साल का हुआ है और तभी से वह नौकरी करता है। विकास के मुताबिक बीते कुछ दिन पहले एक 10 वर्ष की नाबालिक हिंदू बच्ची के साथ विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी इसके बाद जब हिंदू परिवार ने इसका विरोध किया तो विशेष समुदाय के लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी और वह 10 साल की मासूम बच्ची के परिवार के साथ इस घटना के बाद से खड़े थे।

विकास के मुताबिक जिस विशेष समुदाय पर छेड़छाड़ और मारपीट करने के गंभीर आरोप थे उनमें से एक फ़करू नाम के स्क्रैप कारोबारी ने पुलिस से मिली भगत कर उसे उठा लिया उसकी गलती बस इतनी थी कि वह कुछ समय पहले अपने गांव माधोपुर जिला सिवान बिहार गया था जहां पर उसने अपने एक साथी के साथ अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी इसी को मोहरा बनाते हुए कल देर शाम क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम उसके घर आ पहुंची और उसे उठाकर ले गई इस अवैध हथियार की पूछताछ के लिए उन्होंने उसके साथ थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया उसे लगभग चार-पांच घंटे निर्वस्त्र कर पानी में सिर डूबा कर पीटते रहे जब उसकी हालत बिगड़ी तब उन्होंने उसके माता-पिता को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।Faridabad

विकास के मुताबिक उसे ले जाकर मारपीट करने वाले लगभग तीन चार पुलिसकर्मी थे जिन्होंने उसे डंडों से बुरी तरह पीटा उनके हाथ में हंटर भी था और हंटर से भी उसकी पिटाई की । फिलहाल वह फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा है और अपना मेडिकल करना चाहता है लेकिन डॉक्टर ने उसे पुलिस द्वारा डीडी नंबर लाने की बात कह कर मेडिकल करने से मना कर दिया है । विकास के मुताबिक उसने पूछताछ के दौरान बताया था और कहा था कि वह फोटो बिहार की है लेकिन पुलिसकर्मी उस फोटो को फरीदाबाद की ही बात कर उसके साथ मारपीट करते रहे। बचता है कि उसके साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।Faridabad

वही मामले में मीडिया से बात करते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता अनुज ने कहा की इस तरह से बिना कोई FIR दर्ज किए बिना कोर्ट की परमिशन के क्राइम ब्रांच द्वारा विकास को उठाकर ले जाना और इस तरह से थर्ड डिग्री इस्तेमाल करना गैरकानूनी है क्राइम ब्रांच की टीम ने विकास के साथ थर्ड डिग्री करके कानून हाथ में लिया है इसलिए चाहते हैं कि ऐसे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए ऐसे लोगों की पुलिस में जगह नहीं है उनकी जगह उनके घर पर है वह अपने घर पर रहकर गुंडागर्दी करें पुलिस विभाग में इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश नहीं की जाएगी।Faridabad

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago