Bomb blast
Bomb blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है और 21 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मौके पर स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंच गई है। मामली की जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुहम्मद बलूच ने कहा कि, जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी तभी विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर हुआ। धमाके की सूचना पर पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए है। वहीं, क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। अतिरिक्त डॉक्टरों व सहायक कर्मचारियों को घायलों के इलाज के लिए बुला लिया गया है।
वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। हाल ही में पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में आतंकवादी हमलों में बढ़ोत्तरी हुई है और वहीं, इसके अलावा यहां अलगाववादी विद्रोह भी बढ़ गया है।
राजस्थान के सरकारी गलियारों में इन दिनों एक ही चर्चा सबसे ज्यादा गर्म है। "क्या…
चंडीगढ़ प्रशासन ने 18 जून को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश सिख…
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा से विधायक प्रतीक भूषण सिंह को…
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है। पिछले…
महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राजनीति में दल-बदल और बगावत की चर्चाओं के बीच अब…
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही मौसम का मिजाज बदल गया…