हरियाणा

Faridabad: खुला मौत का राज, सुसाइड नोट पढ़ कर उड़े पुलिस के होश

फरीदाबाद में एक बुजुर्ग की आत्महत्या के राज से पुलिस के होश उड़ गए। 22 फरवरी को फरीदाबाद के सेक्टर-83 एसआरएस हिल्स में बुजुर्ग की आत्महत्या का मामला सामने आया और अब सुसाइड नोट से आत्महत्या के राज खुल गए है। सुसाइड नोट में लिखा है कि बेटा-बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है। अपने बेटे-बहू के साथ रहने वाले कुबेर नाथ शर्मा ने छठी मंजिल से कुद कर आत्महत्या कर ली।

पुरे मामले की जानकरी ना होने पर उस समय पुलिस इस मामले को सामान्य आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन जब जांच की गई तो राज खुला कि बेटे और बहू के चप्पल से मारने से अपमानित होकर बुजुर्ग ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने अब इस मामले में बेटा और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग पर हो रही प्रताड़ना की जानकारी पुलिस को उनकी जेब में रखे सुसाइड नोट से मिली जिसमें लिखा था कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं किसी ने मुझे धक्का नहीं दिया है। बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है, इसमें किसी का दोष नहीं है। सब ऊपर वाले की मर्जी है। जिसके बाद पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी जप्त कर लिया है।

पुलिस को दिए गए बयान में कुबेरनाथ शर्मा के बेटे ने कहा था कि पिता पिछले कई दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। उनको बीपी की भी शिकायत थी। वह चार साल से सेक्टर-83 में किराए के मकान में अपने बच्चे के साथ रहता है। उनका एक चार साल का बेटा है। उनकी पत्नी स्कूल में शिक्षक है। 22 फरवरी को खाना खाने के बाद छत पर टहलने के लिए चले गए थे। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आए तो वह भी पिता को देखने के लिए छत पर गया। वहां पर भी कुबेर नाथ शर्मा नहीं मिले। उसने नीचे देखा तो भीड़ लगी हुई थी। जब नीचे गए तो सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि उनके पिता छत से गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

बता दें कि, सारा मामला सामने आने के बाद आत्महत्या के एंगल से जांच करते हुए पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उन्होंने अपने बेटे से मिली पीड़ा की पूरी कहानी लिखी हुई थी। भूपानी थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। इसके बाद ही गिरफ्तारी होगी।

ये भी पढ़ें:

Mhow: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद हिंसा, पेट्रोल बम फेंके

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

14 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago