हरियाणा

फरीदाबाद के पाली गांव से एक आतंकी गिरफ्तार, दो ग्रेनेड भी बरामद किए

रविवार को फरीदाबाद के पाली गांव से गुजरात और हरियाणा एसटीएफ ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया। आतंकी फरिदाबाद में शंकर के नाम से रह रहा था…जांच के बाद सामने आया उसका असली नाम अब्दुल रहमान है वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मिल्कीपुर का रहने वाला है। गुजरात एसटीएफ को अब्दुल रहमान के पाली गांव में छिपे होने के बारे में इनपुट मिला था जिसे उसने हरियाणा एसटीएफ के साथ साझा किया। अब्दुल की गिरफ्तारी से तीन दिन पहले 27 फरवरी को दिल्ली कि निजामुद्दीन बस्ती में स्थित एक गेस्ट हाउस में जम्मू से भागे आतंकी परवेज अहमद खान उर्फ पीके को पकड़ा गया था।

एसटीएफ ने उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। परवेज कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा, टीआरएफ और हिजबुल मुजाहिदीन समेत विभिन्न आतंकी संगठनों के वित्तीय नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था। वह दिल्ली से विदेश जाने की फिराक में था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद ये आशंका भी जताई है कि अब्दुल भी 27 फरवरी को ही पाली गांव पहुंचा था। कहीं अब्दुल व पीके संपर्क में तो नहीं थे। आतंकी यहां एक फार्म हाउस के पास ट्यूबवेल के लिए बने कोठरे में रहता था।

गिरफतारी के बाद अब एसटीएफ यह पता लगा रही है कि कहीं वह फरीदाबाद में रहकर हरियाणा या दिल्ली में किसी घटना को अंजाम देने की साजिश तो नहीं रच रहा था। इस मामले में बात चीत के दौरान गुजरात एसटीएफ के डीएसपी ने कहा कि आतंकी अब्दुल से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने इस मामले में किसी जानकारी से इनकार किया।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago