Uncategorized

पंचकूला में पूरे परिवार ने की आत्महत्या, परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर

 


हरियाणा के पंचकूला जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार देर रात एक ही परिवार के सात सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पंचकूला के सेक्टर 27 स्थित मनसा देवी कॉम्प्लेक्स की है। आत्महत्या करने वाले सभी लोग घर के बाहर खड़ी कार में बेसुध अवस्था में मिले। मृतकों की पहचान प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी रीना मित्तल, बेटा हार्दिक, जुड़वां बेटियां हिमशिखा और दलिशा, मां विमला, और पिता देशराज के रूप में हुई है। यह पूरा परिवार किराए के मकान में रह रहा था और मानसिक व आर्थिक रूप से लंबे समय से परेशान था। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा था, “मैं बैंकरप्ट हो चुका हूं।” इस नोट में कुछ लोगों का जिक्र भी किया गया है, जिनसे पुलिस अब पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले को आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न से जोड़कर जांच कर रही है।

व्यापार में हो गया था घाटा

सेक्टर 27 के मकान नंबर 1204 में रहने वाले हर्ष ने मीडिया को बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान मालिक घर के बाहर टहल रहे थे। उन्होंने देखा कि एक गाड़ी काफी देर से स्टार्ट नहीं हुई है और उसमें लोग बेसुध पड़े हैं। जब उन्होंने गाड़ी के पास जाकर देखा तो मामला संदिग्ध लगा।  परिवार के रिश्तेदारों के मुताबिक प्रवीण मित्तल ने देहरादून में एक टूर एंड ट्रैवल्स बिजनेस शुरू किया था, जिसमें उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ा। इसके बाद परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ता गया। आर्थिक संकट से जूझते-जूझते यह परिवार इतना टूट गया कि आखिरकार सामूहिक आत्महत्या का दर्दनाक कदम उठा लिया।  सूत्रों के अनुसार, सोमवार को पूरा परिवार पंचकूला सेक्टर-5 में चल रही बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा में गया था। वहां से लौटते हुए सभी ने गाड़ी में बैठकर जहर खा लिया। गाड़ी में ही सभी ने दम तोड़ दिया। यह गाड़ी मकान के सामने ही खड़ी थी।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago