राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं लू चली। जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि (वार्म नाइट) दर्ज की गई।
बता दें कि, इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सर्वाधिक वर्षा छह मिलीमीटर बसेड़ी, धौलपुर में दर्ज की गयी है। विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में राज्य के बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…