20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे और उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिे दुनिया भर के कई बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं, ट्रंप के शपथ समारोह में भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी शामिल होंगे। भारत सरकार को ट्रंप-वैंस उद्घाटन समितन ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया है।
बता दें कि, एस जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकार रविवार को मंत्रालय ने दी है। वहीं, इस दौरान विदेश मंत्री ट्रंप प्रशासन से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति के निमंत्रण पर विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।”
मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान जयशंकर नए अमेरिकी प्रशासन के सदस्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे, जो शपथ ग्रहण के लिए अमेरिका में होंगे।
ड्रोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, उनकी सरकार में भारतीय मूल के कई लोग शामिल है। ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा.इसमें शपथ ग्रहण, परेड और औपचारिक कार्यक्रम शामिल होंगे
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…