मनोरंजन

Mukul Dev: ‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, तीन साल पहले रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 23 मई 2025 को 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे हिंदी फिल्म जगत शोक में डूब गया है। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ और ‘वाजूद’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभा चुके मुकुल देव की मृत्यु की खबर अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया के ज़रिए पुष्टि की, हालांकि उनकी मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। दिल्ली में जन्मे मुकुल एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे और उनके पिता हरी देव पुलिस विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर थे, जो पश्तो और फारसी भाषाएं बोल सकते थे। मुकुल ने कक्षा 8 में पहली बार दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल कर प्रस्तुति दी थी और यहीं से मनोरंजन की दुनिया में उनके सफर की शुरुआत हुई। अभिनय से पहले मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से पायलट की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने 1996 में टीवी धारावाहिक ‘मुमकिन’ से अभिनय की शुरुआत की और ‘दस्तक’ फिल्म में एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाते हुए बॉलीवुड में कदम रखा, जो पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी पहली फिल्म थी। वे ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीज़न के होस्ट भी रहे। हिंदी के अलावा उन्होंने पंजाबी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी काम किया। उन्हें फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के लिए अमरीश पुरी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। वह अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे और इंडस्ट्री में अपने अभिनय, आवाज़ और व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। अंतिम बार वे दिव्या दत्ता के साथ फिल्म ‘अंत द एंड’ में नजर आए थे। मुकुल देव के अचानक चले जाने से न केवल उनके परिवार और दोस्तों को, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा आघात पहुंचा है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

46 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago