दिल्ली

यमुना क्लीन को लेकर अमित शाह की हाईलेवल बैठक

दिल्ली की यमुना को क्लीन बनाना दिल्ली की मौजूदा बीजेपी सरकार का सबसे बड़ा टारगेट है ये कहना गलत नहीं होगा अगर 27 सालों बाद दिल्ली में अगर बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी आई है तो उसमे से एक मुद्दा यमुना की सफाई का भी है जिसके नाम पर दिल्ली की बीजेपी सरकार को भर-भर का वोट पड़ा है लेकिन सरकार के तीन महीने पूरे होने के बाद पार्टी हाईकमान पूरी तरह से एक्टिव नजर आई यमुना की सफाई और भविष्य में मानसून से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में नजर आए उन्होंने दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई..
इस मीटिंग की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की,, मीटिंग में सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत दिल्ली जल बोर्ड और तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे मीटिंग की तस्वीरे सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया और दिल्ली की जनता को आश्वसता किया कि.. यमुना की सफाई को लेकर केंद्र और दिल्ली की सरकार पूरी तरह से गंभीर है जल्द से जल्द यमुना को क्लीन करना है, दिल्ली में सीवरेज की समस्या का समाधान करना ये बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है, जिसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में हाईलेवल बैठक की और सभी अधिकारियों से फीडबैक लिया बैठक में यमुना की सफाई, पीने के पानी और सीवेज प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और मानसून से निपटने के लिए अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि.. जल्द से जल्द दिल्ली के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट को दुरूस्त किया जाए ताकि आने वाले मानसून के समय में दिल्ली वासियों को कोई दिक्कत और परेशानी ना हो..
साथ ही बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के लिए SOP तैयार करने, और आने वाले 20 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजना निर्माण करने के साथ साथ एक रिपोर्ट तैयार करने के आदेश भी दिए है.. दिल्ली में सत्ता में बीजेपी सरकार को अभी सिर्फ 3 महीने हुए है और बीजेपी ने टारगेट रखा है यमुना को तीन सालों के अंदर साफ करना है और गुजरात के सबरमती रिवर फ्रांट की तरह उसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है ताकि दिल्ली की यमुना एक पिकनिप स्पॉट के रूप में उभर कर सामने आए.. जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलने के साथ साथ दिल्ली की तस्वीर भी सुधरेगी
हालांकि बीजेपी सरकार के तीन महीने पूरे होने पर पूर्व सीएम और विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने कहा कि.. सरकार के तीन महीने पूरे हो गए है लेकिन दिल्ली की जनता से किए वादे उन्होंने पूरे नहीं किए है, आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये कब मिलेंगे सीएम रेखा गुप्ता के पास कोई जवाब नहीं है.. दिल्ली में बिजली के रेट क्यों बढ़ाया जा रहे है. रेखा गुप्ता के पास कोई जवाब नहीं ये लोग सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता को झूठ बोलकर सत्ता में काबिज हुए है, हालांकि आम आदमी पार्टी के सभी आरोपों को बीजेपी नेताओं ने खारिज किया है.. बीजेपी नेताओं को कहना है महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन पूर्व की सरकार ने खजाना खाली कर दिया है दिल्ली की महिलाओं से किया हुआ वादा सीएम रेखा गुप्ता पूरा करेगी और जल्द ही दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आएगे.. बहरहाल 2500 कब आएगे ये देखने वाली बात होगी लेकिन गृह मंत्री अमित शाह की ये हाईलेवल बैठक से आप अंदाजा ला सकते है. केंद्र की सरकार पूरे तालमेल के साथ दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है..

यमुना क्लीन को लेकर अमित शाह की हाईलेवल बैठक

ये भी पढ़ें:

क्या टॉप 2 पर पहुंच पाएगी पंजाब किंग्स ? दिल्ली बिगाड़ सकती है खेल, जानिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11?

Mukul Dev: ‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, तीन साल पहले रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म

Delhi-NCR में कोरोना की एंट्री, साइबर सिटी गुरुग्राम में मिले दो केस

admin

Recent Posts

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

9 hours ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

9 hours ago

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…

9 hours ago

अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…

9 hours ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद

अबू धाबी   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…

9 hours ago