स्पोर्ट्स

Shoaib bashir : इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिला UAE से इंग्लैंड पहुंचने के बाद परमिशन ले सके; शनिवार तक पहुचेंगे हैदराबाद

Shoaib bashir : इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिल चुका है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) शोएब के वीजा को UAE में ही अप्रूव कराना चाह रहा था, लेकिन पाकिस्तानी मूल के होने के कारण ऑफ स्पिनर का पेपरवर्क कम्प्लीट होने में समय लग गया।

20 साल के शोएब फिर UAE से इंग्लैंड लौटे। अब वह इंग्लैंड की फ्लाइट से सीधे भारत आएंगे और इसी कंडीशन पर उनका वीजा भी अप्रूव हुआ है। वह शनिवार या रविवार तक इंग्लैंड टीम के साथ हैदराबाद में जुड़ जाएंगे।Shoaib bashir

पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं
इंग्लैंड की टीम 2 सप्ताह पहले से UAE के अबू धाबी में भारत दौरे के लिए तैयारी कर रही थी। शोएब भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं, इसलिए वह भी अबू धाबी में थे। उन्हें अपनी टीम के साथ 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचना था। टीम के बाकी खिलाड़ी तो 21 को ही UAE से भारत पहुंच गए, लेकिन उन्हें पाकिस्तानी मूल का होने के कारण पेपरवर्क कम्प्लीट करने में समय लग गया।Shoaib bashir

शोएब फिर वापस इंग्लैंड लौटे और वहां से फिर वीजा के लिए अप्लाय किया। 24 जनवरी को उनका वीजा अप्रूव हुआ और वह 27 तक भारत पहुंचेंगे। आज यानी 25 जनवरी से पहला टेस्ट शुरू हो रहा है, इसलिए वह इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो सके।Shoaib bashir

बशीर के बिना भारत नहीं जाना चाहते थे स्टोक्स
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने ऑफ स्पिनर के बिना टीम के साथ भारत नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे जब बैश के वीजा नहीं मिलने की खबर मिली तब मैंने कहा कहा कि हमें बशीर के बिना नहीं जाना चाहिए, लेकिन मैं जानता था कि ऐसा करना बहुत मुश्किल होगा। एक लीडर के रूप में जब आपका कोई प्लेयर मुश्किल में हो तो आप भी इमोशनल हो जाते हैं।’Shoaib bashir

पाकिस्तानी मूल का होने के कारण समस्या हुई
शोएब के पास इंग्लैंड का पासपोर्ट है और वह वहां के सरे शहर में ही पले-बढ़े, लेकिन उनके पेरेंट्स पाकिस्तान से हैं, जो इंग्लैंड में बस चुके हैं। पाकिस्तानी मूल का होने के कारण बशीर के UAE के रास्ते भारत आने में दिक्कतें आईं।Shoaib bashir

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत आने वाले पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को अक्सर वीजा मिलने में देरी हो जाती है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी इसी कारण परेशानी हुई थी। बशीर ने इंग्लैंड पहुंच कर अपना पासपोर्ट बुधवार को सबमिट किया। जिसके बाद बुधवार को ही उनके भारत आने का वीजा भी अप्रूव हो गया।Shoaib bashir

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago