जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर जारी, 2 जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ 9 अगस्त को भी जारी है। इस ऑपरेशन का आज नौवा दिन है। मिली जानकारी के मुताबिक रातभर इलाके में जोरदार धमाकों और गोलीबारी की आवाज सुनाई देती रही है।

वहीं, इस दौरान 2 जवान शहीद हो गए है जबकि बीती रात हुई मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए है। सूत्रों की माने तो आतंकी घने जगल और प्राकृतिक गुफा जैसे ठिकानों में छिपे हुए है। जबकि, कम से कम तीन या उससे अधिक आतंकी के अभी भी छिपे होने की जानकारी है।

आपको बता दें कि, अखाल के जंगल क्षेत्र में चल रही यह मुठभेड़ कश्मीर घाटी के सबसे लंबे आतंक विरोधी ऑपरेशनों में से एक बन चुकी है। यह मुठभेड़ 1 अगस्त को उस समय शुरू हुआ था जब सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी।

एक अधिकारी के मुताबिक इस इलाके में आतंकी गतिविधि की गुप्त सूचना मिलने के बाद 1 अगस्त की शाम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की थी।

कुलगाम में ऑपरेशन अखल को लेकर भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है।’

आपको बता दें कि, ऑपरेशन की हाईटेक निगरानी की जा रही है जबकि पैरा कमांडो भी ऑपरेशन में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, आतंकियों की तालाश के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

3 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

24 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago