एंबुलेंस में खत्म हुई ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़पते हुए बेटे ने तोड़ा दम; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

मंडला

किसी भी प्रदेश के लोग या उस प्रदेश की सरकार ये नहीं चाहती, कि उनका प्रदेश इसलिए जाना जाए, कि एक बच्चे को ले जा रही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से उसकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मंडला में ऐसा ही हुआ। यहां 21 साल के एक जवान एंबुलेंस में बैठकर इलाज के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही ऑक्सीजन खत्म हो गई। उस जवान बेटे ने तड़प-तड़पकर अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया।

सामने आया दर्दनाक वीडियो
मामला 27 जुलाई का है। 31 जुलाई को मामला तब सामने आया जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां और पिता तड़पते बच्चे को अपनी गोद में लिए हैं, और ऑक्सीजन खत्म हो जाने की वजह से उनका बेटा एंबुलेंस के अंदर एक अदद सांस लेने के लिए तरस रहा है और इसी तरह तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

मां की गोद में तड़पकर तोड़ा दम
इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मृतक का नाम अजीत बरैया था। वो बम्हनी पुलिस थाना क्षेत्र के सुनेहरा गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि मंडला जिला अस्पताल में अजीत की नियमित डायलिसिस करवाई जा रही थी। बेटे की हालत बिगड़ने पर परिवार ने एंबुलेंस बुलाई थी, लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई और युवक ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

अस्पताल में भी नहीं दी गई ऑक्सीजन
इस मामले पर बात करते हुए मृतक युवक के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने कहा कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाते समय, सांस लेने में तकलीफ होने के बावजूद मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी गई। कम्युनिटी सेंटर में ऑक्सीजन ना मिलने पर उनके बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे युवक ने मां की गोद में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

‘…तो बेटा बच जाता’
बेटे की मौत के बाद मृतक के पिता ने दुख जताते हुए कहा कि मेरा बेटा एंबुलेंस में सांस लेने के लिए तड़पकर मर गया। पिता ने बताया कि उन्होंने कॉल किया तो एंबुलेंस एक घंटे के बाद आई, और मंडला अस्पताल के रास्ते में ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई। पिता ने बताया कि ऑक्सीजन खत्म होने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटे की मौत होगई। पिता ने रोते हुए कहा कि अगर रास्ते में एंबुलेंस की ऑक्सीजन ना खत्म हुई होती, तो उनका बेटा बच जाता।

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

18 minutes ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

33 minutes ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

35 minutes ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

36 minutes ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

39 minutes ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

60 minutes ago