टेक - ऑटो

Electric car : इलेक्ट्रिक कार अब सिर्फ 10 मिनट में होगी चार्ज, ये दावा है दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी का

Electric car : थॉमस अल्वा एडिसन का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग का ‘बल्ब’ जलता है. जलना भी चाहिए क्योंकि इस अमेरिकी वैज्ञानिक ने साल 1879 में बल्ब का आविष्कार किया था. मगर इस महान आदमी ने साल 1912 में भी एक जबर काम किया था. अगर दुनिया उस काम को गंभीरता से लेती तो शायद आज कारों की कहानी कुछ और होती. तब भले दुनिया ने थॉमस के काम को हल्के में लिया. मगर अब उसी से जुड़ा एक काम दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनी Toyota (Toyota Electric Battery) करने वाली है. जिसे कोई हल्के में नहीं लेगा.

पढ़कर आपको लगेगा जैसे हम कोई स्टोरी का मीटर बिठा रहे. मतलब कहां अमेरिकी थॉमस और कहां जापानी टोयोटा. गुरु हम कोई मीटर नहीं बिठा रहे बल्कि हम तो इलेक्ट्रिक कारों से जुड़ी टोयोटा की उस घोषणा की बात कर रहे जिसके हकीकत में बदलते ही इन कारों की सबसे बड़ी दिक्कत दूर हो जाएगी. कमाल बात तो ये है कि इसका थोड़ा बहुत संबंध थॉमस से भी है. दरअसल टोयोटा ने कुछ महीने पहले दावा किया कि,Electric car

उसने इलेक्ट्रिक कारों के लिए नए किस्म की बैटरी बना ली है जो एक बार में 1200 किलोमीटर तक चलेगी और सिर्फ 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी. कंपनी के प्रोडक्शन हेड Takero Kato ने कहा  Let’s Change the Future of Cars

अब टोयोटा ने ऐसा कहा तो जाहिर सी बात है कि विश्वास करना ही पड़ेगा. आपके मन में सवाल होगा क्यों भला, टोयोटा कोई इलेक्ट्रिक कारों की डैडी है क्या. जनाब डैडी नहीं बल्कि दादा, परदादा कह लीजिए. सब बताते हैं लेकिन पहले जरा थॉमस अल्वा का बल्ब बंद करते है. मतलब उनका इलेक्ट्रिक कारों से नाता समझ लेते हैं फिर टोयोटा की सवारी करेंगे.Electric car

admin

Recent Posts

चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…

1 hour ago

सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…

1 hour ago

अखिलेश के बयान पर धामी का पलटवार, बोले- उत्तराखंडियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…

2 hours ago

अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…

2 hours ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के समुद्र में फैला तेल, कई बीच बंद

अबू धाबी   संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…

2 hours ago