राज्य-शहर

Nitish : टूट जाएगा नीतीश-लालू का ‘महागठबंधन’! बीजेपी हरकत में, आरजेडी भी पीछे नहीं

Nitish : सूत्रों के हवाले से खबर आई कि नीतीश कुमार मौजूदा गठबंधन से खुद को अलग कर सकते हैं और एक बार फिर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. वहीं, बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि वो नीतीश के साथ आने के लिए तैयार हैं मगर एक शर्त के साथ.Nitish

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार कब तक बनी रहेगी? इसे लेकर कयासों का बाज़ार गर्म हो गया है. जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं. इसकी पहली झलक हमें नीतीश कुमार के परिवारवाद वाले बयान में मिली. फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के ट्वीट्स ने अनबन की खबरों को और मजूबती दे दी. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई कि नीतीश कुमार मौजूदा गठबंधन से खुद को अलग कर सकते हैं और एक बार फिर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. एक दावा बीजेपी को लेकर भी आया. दावा किया गया है कि बीजेपी एक बार नीतीश के साथ गठबंधन कर सकती है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री उनका होगाNitish

ये तो जानकारी थी दावों की और पुराने बयानों की. इस बीच पटना के मौजूदा हालात ये हैं कि नीतीश कुमार के घर पर उनकी पार्टी के नेताओं का आना शुरू हो गया है. उधर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सांसद अश्विनी चौबे और केसी त्यागी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल 122 के जादुई आंकड़े के लिए जोड़ घटाव करने में जुट गई है.Nitish

बीजेपी की शर्त और दिल्ली रवाना हुए कई नेता

सूत्रों के हवाले से खबर आई कि बीजेपी एक बार फिर जेडीयू के साथ आने को तैयार है, लेकिन इस बार अपनी शर्तों पर. शर्त ये है कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी उसके पास रहेगी. इन सब घटनाक्रम के बीच ये जानकारी भी सामने आई कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अश्विनी चौबे और जेडीयू नेता केसी त्यागी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. उधर सीएम आवास,1 अने मार्ग पर हलचल तेज हो गई है.Nitish

122 का आंकड़ा जुटाने के लिए लालू कैंप हरकत में

इस बीच आरजेडी के खेमे से भी खबरें आ रही है. अगर गठबंधन टूटता है तो पार्टी अपने दम पर सरकार बनाना चाहेगी और इसके लिए चाहिए 122 का जादुई आंकड़ा. पार्टी के पास विधानसभा में कुल 79 विधायक हैं. इसके अलावा उसे इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का साथ मिल सकता है. बता दें कि कांग्रेस के पास 19 सीटें और लेफ्ट के हिस्से में 16 सीटें हैं. यानी कुल मिलाकर 114. बहुमत के आंकड़े से 8 दूर. लालू कैंप इन 8 विधायकों को जुगाड़ने में लग गया है. उसकी नज़र जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ के चार विधायक, एआईएमआईएम के एक विधायक और सुमित सिंह के रूप एक निर्दलीय विधायक पर है. इसके अलावा भी पार्टी दो और विधायकों की ज़रूरत पड़ेगी. Nitish

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

9 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

9 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

9 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

10 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

10 hours ago