Categories: मनोरंजन

एडम विंगर्ड ने फिल्म ‘गॉडज़िला और कौंग: एक नया साम्राज्य’ में बताया नीले और गुलाबी रंग को चुनने की वजह

दिल्ली। ‘गॉडज़िला और कौंग: एक नया साम्राज्य’ एक आगामी अमेरिकी मॉन्स्टर फ़िल्म है, जिसका निर्देशन एडम विंगर्ड ने किया है। लीजेंडरी पिक्चर्स द्वारा निर्मित और वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित, यह फिल्म 2021 में बनी फिल्म गॉडज़िला बनाम कांग की अगली कड़ी है, और मॉन्स्टरवर्स में पांचवीं फिल्म है। इस फिल्म में निर्देशक ने गॉडज़िला के लुक में कई बदलाब करते हुए गुलाबी और नील रंग के बारे में बात की है। यह फिल्म 29 मार्च, 2024 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों, आईमैक्स और 3डी में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

गुलाबी ट्विस्ट में दिखेगा गॉडज़िला

निर्देशक विंगर्ड ने गॉडज़िला को एक गुलाबी ट्विस्ट देने के लिए एक दिलचस्प विकल्प चुना। वे बताते हैं, “वास्तव में गुलाबी और नीला मेरे पसंदीदा रंग हैं, इसलिए यह स्वाभाविक था कि मैं गॉडज़िला को उस दिशा में आगे बढ़ाऊँ। मूल रूप से, मैंने गॉडज़िला की त्वचा बदलने के बारे में सोचा था, लेकिन कहानी एक अलग दिशा में चली गई। हालाँकि, इस फिल्म में गॉडज़िला अपनी त्वचा में बदलाव लाता है। मैंने हमेशा बेतुके और वास्तविक के बीच संतुलन बनाने का लक्ष्य रखा है और गॉडज़िला का नया डिज़ाइन इसे बखूबी हासिल करता है।”

आगे उन्होंने कहा ,’ कौंग के किरदार में नयापन लाने का मौका पाना भी रोमांचक था। मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करते हुए उसकी उपस्थिति को ताज़ा रखना था कि यह एकाएक किया हुआ नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया विकास लगे। इस प्रकार की कई फिल्मों में, मेकर्स किरदारों को अपडेट करते हैं और अगली फिल्म में उनका चित्रण अलग दिखाई देता है, लेकिन कोई भी वास्तव में इसके बारे में बात नहीं करता है। मैं चाहता था कि गॉडज़िला के स्वरूप में बदलाव कहानी पर आधारित हों। इसके विकास के शुरुआती चरण में भी, मेरा लक्ष्य गॉडज़िला को फिल्म की घटनाओं से प्रेरित एक नया रूप देना था। यह महत्वपूर्ण था कि दर्शक स्क्रीन पर तमाम विकासों को महसूस करें।”

 

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

43 minutes ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

1 hour ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

2 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

2 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

2 hours ago