Categories: देश

ECI पर बरसे चिदंबरम, SIR को लेकर 10 करोड़ मतदाताओं पर जताई चिंता

मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि मौजूदा प्रक्रिया के चलते देश की करीब 10 प्रतिशत वयस्क आबादी यानी लगभग 10 करोड़ नागरिकों के मतदान अधिकार पर असर पड़ सकता है।

चिदंबरम की यह चिंता पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी के उस अनुभव के बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने पंजाब में SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आई प्रशासनिक परेशानियों का उल्लेख किया था।

‘नॉन-वोटिंग सिटिजन’ का खतरा

नवदीप सूरी की सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए चिदंबरम ने आशंका जताई कि SIR के कारण देश में ऐसे नागरिकों की एक नई श्रेणी बन सकती है, जो नागरिक तो होंगे, लेकिन मतदाता सूची से बाहर होने के कारण वोट नहीं डाल पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रक्रिया की जटिलताओं के चलते बड़ी संख्या में पात्र नागरिक प्रभावित हो सकते हैं।

नवदीप सूरी ने साझा किया अनुभव

पूर्व राजदूत नवदीप सूरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि वोटर आईडी और पहचान से जुड़े दस्तावेज जमा करने के बावजूद उन्हें प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि 2003 की मतदाता सूची में उनके विवरण मेल नहीं खा रहे थे। उस समय वह लंदन में तैनात थे और पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे।

चिदंबरम ने इसी अनुभव को आधार बनाकर SIR प्रक्रिया में संभावित खामियों और उसके असर को लेकर चिंता जताई है।

Rupesh Jha

Recent Posts

Rajasthan Police Uniform: राजस्थान पुलिस की वर्दी बदलने की तैयारी! नए पैटर्न पर मंथन शुरू, 10 दिन में मांगे सुझाव

जयपुर | राजस्थान पुलिस की वर्दी में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। पुलिस…

2 minutes ago

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: निकाय चुनाव में जीत के बाद अब गांवों पर भाजपा की नजर, CM भजनलाल ने मंत्रियों के साथ बनाई रणनीति

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने…

10 minutes ago

पहले इजराइली, अब रूसी महिला पर्यटक ने कहा ‘थैंक्यू जयपुर पुलिस’, कपड़े लौटाने के विवाद में पुलिस ने ऐसे की मदद

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में विदेशी पर्यटकों की सहायता को लेकर पुलिस की एक…

39 minutes ago

राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया RDX! पंजाब चुनाव में गड़बड़ी या बड़े धमाके की साजिश? जांच में चौंकाने वाले सुराग

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हथियारों और संदिग्ध RDX…

47 minutes ago

सितंबर में महंगाई का बड़ा झटका! थोक महंगाई दर 11.39% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगे

नई दिल्ली त्योहारों और कारोबारी गतिविधियों के बीच आम जनता और उद्योग जगत के लिए…

1 hour ago

बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम…

2 hours ago