मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में कांग्रेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल दांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर दांगी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष के पद से भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। पार्टी के आदेश में कहा गया है कि दांगी के खिलाफ सामने आए मामले को पार्टी ने गंभीरता से लिया है।
मामला गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार शाम पुलिस ने होटल राज पैलेस में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, होटल के कुछ कमरों में लोग और युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। इसी दौरान राहुल दांगी का नाम भी सामने आया।
राहुल दांगी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि वह धार्मिक स्थल कामखेड़ा के दर्शन करके लौट रहे थे और रास्ते में चाय पीने के लिए होटल पर रुके थे। इसी दौरान वहां विवाद और हंगामा हो गया।
फिलहाल पुलिस होटल संचालक की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले के तथ्यों और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व…
गुना जिले के चाचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में शनिवार को एक टैंकर पलटने के बाद मौके पर…
न्यूजीलैंड सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर…
तमिलनाडु की राजनीति और समाज कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री…
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लेने और उसे धोखाधड़ी से आगे पास करने के मामले…
भारतीय संस्कृति, धर्म और ज्योतिषीय परंपराओं में सुबह के समय को बेहद महत्वपूर्ण माना गया…