गुना में केमिकल से भरा टैंकर पलटा, खाद्य तेल समझकर लोग भर ले गए पदार्थ

गुना जिले के चाचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में शनिवार को एक टैंकर पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोड़ी रोड पर पेंची के पास रिफाइंड ऑयल जैसा दिखने वाला पदार्थ सड़क पर फैल गया। इसे खाद्य तेल समझकर आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग बर्तन, बाल्टियां, डिब्बे और कैन लेकर मौके पर पहुंच गए।

देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पदार्थ भरने की होड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने के बावजूद काफी देर तक लोग इसे अपने बर्तनों में भरते रहे। बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति संभाली।

मामले की गंभीरता तब सामने आई जब प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टैंकर में खाद्य तेल नहीं, बल्कि औद्योगिक उपयोग वाला केमिकल था। प्रशासन ने लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि इस पदार्थ का इस्तेमाल खाने-पीने या खाद्य सामग्री बनाने में बिल्कुल न करें।

तहसील प्रशासन ने आसपास की पंचायतों को गांव-गांव मुनादी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों के घर यह पदार्थ पहुंच चुका है, उन्हें इसे नष्ट करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि इसके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। गलती से सेवन करने पर तुरंत अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।

Rupesh Jha

Recent Posts

उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…

6 hours ago

बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…

7 hours ago

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

मॉस्को  रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

7 hours ago

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

दुबई  जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…

7 hours ago

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

कोलकाता   भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…

7 hours ago

13 जिलों में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी।

भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…

7 hours ago