Uncategorized

भूकंप से तिब्बत में हुआ भारी नुकसान… अब तक 32 लोगों की मौत, 38 घायल

नेपाल सहित भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर नेपाल में भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। जबकि, तिब्बत में 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्र शिजांग में एक घंचे के अंदर 6 सिलसिलेवार भूकंप आए। भूकंप के कारण तिब्बत में जानमाल का नुकसान हुआ है और कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है और 38 घायल हुए है।

बता दें कि, भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों और खुली जगहों पर आ गए। वहीं, चीनी मीडिया के मुताबिक भूकंप के केंद्र के पास कई इमारतें भी ढह गई है।

बंगाल के सिलीगुड़ी में सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर 15 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। वहीं, अभी तक किसी भी हताहत की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना सहित दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी झटके महसूस किए गए है।

बता दें कि, बिहार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई और करीब 5 सेकेंड तक धरती हिली। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। वहीं, नेपाल सरकार द्वारा भूकंप की पुष्टि की गई है। और इसका केंद्र नेपाल-चीन सीमा तिब्बत के डिंगे कांती में थी। इस भूकंप से नेपाल के अधिकतर हिस्से हिल गए।

नेपाल की राजधानी काठमाडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुबह-सुबह लोग शोर मचात हुए अपने घरो से बाहर निकल आए। वहीं, भूकंप से कहां और कितना नुकसान हुआ है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago