दिल्ली

“केसरी चैप्टर 2” का पहला रिव्यू आया सामने, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा ?

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि की अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही ‘केसरी चैप्टर 2’ को का बज पीक पर पहुंच गया है। वहीं, अब फिल्म का पहला रिव्यू भी आ गया है। वहीं, फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड तक की मांग की जा रही है।

वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, नई दिल्ली में मंगलवार को स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जिसके बाद राजनतीकि नेताओं ने फिल्म की जमकर तारीफ की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक डिटेल्ड रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने ‘केसरी चैप्टर 2’ “भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और जलियांवाला बाग के शहीदों के लिए एक सशक्त और मार्मिक श्रद्धांजलि” बताया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर अक्षय कुमार, आर माधवन के साथ तस्वीरें शेयर कीं और हिंदी में लिखा, “फिल्म केसरी चैप्टर 2 देशभक्ति, साहस और बलिदान की भावना को बहुत ही प्रभावशाली और भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत करती है। हर सीन गर्व और प्रेरणा से भरा है। अक्षय कुमार, आर माधवन और केसरी चैप्टर 2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं। फिल्म स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रण देने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप एस पुरी जी का धन्यवाद।”

फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड तक की मांग की जा रही है

अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल 2’ और खिलाड़ी 786 में काम कर चुकी अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल के पति और एंटरप्रेन्योर राहुल शर्मा का भी एक्टर के साथ अच्छा रिश्ता हैं। वहीं राहुल ने भी ‘केसरी चैप्टर 2’ की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, “हम सभी ने इतिहास की किताबों में जलियांवाला बाग के बारे में पढ़ा है, लेकिन आज केसरी 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में मैंने जो सच्चाई देखी, उसके लिए कोई भी तैयारी आपको तैयार नहीं कर सकती। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना भावुक हो गया हूं। यह कंटेंट है, जो नेशनल अवॉर्ड के योग्य है। अक्षय कुमार और माधवन की शानदार परफॉर्मेंस, इसे मिस न करें।”

ये भी पढ़ें:

अफगानिस्तान, बांग्लादेश में हिली धरती, दिल्ली-NCR सहित जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

38 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

57 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago