हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को फतेहाबाद का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद विपुल गोयल पहली बार फतेहाबाद के दौरे पर रहे। इस मौके पर उनके साथ शहरी स्थानीय निकाय विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर कंवर सिंह भी फतेहाबाद दौरे पर रहे और आधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने शहर में अवैध तरीके से लगे होर्डिंग्स पर संज्ञान लिया और अधिकारियों से रिकार्ड मांगा।
इसके बाद विपुल गोयल ने फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और भूना के चेयरमैन और पार्षदों के साथ भी बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने नगर परिषद के चेयरपर्सन और पार्षदों के साथ शहर के विकास को लेकर चर्चा की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि विकास कार्यों को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि अब शहर में 15 दिनों बाद सड़कों पर बेसहारा गौवंश नजर नहीं आना चाहिए। भूना में 10 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कुछ दिनों बाद फिर से शहर का निरीक्षण किया जाएगा । वहीं नगर परिषद अधिकारियों को परिषद की आय बढ़ाने के भी आदेश दिए। ताकि आय बढ़ने शहर के विकास भी होंगे ।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…