हरियाणा

विरोध के चलते एक माह से बंद पड़ा है कचरा प्रसंस्करण प्लांट, नहीं हो रहा सरकारी नियमों का पालन

फरीदाबाद के प्रतापगढ़ गांव में मौजुद कचरा प्लांट ग्रामीणों के विरोध के चलते नासूर बन गया है। पिछले एक महीने ये कचरे का प्लांट ठप होने की वजह से स्थानीय लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । ऐसे में रोज़ाना निकल रहे कचरे को बंधवाड़ी भेजा जा रहा है। ओर प्रतापगढ़ समेत आस-पास के सभी गांव और कालोनीवासियों में विरोध जारी है। शहर में प्रतिदिन 1000 टन नागरिक कचरा उत्पन्न होता है। वर्षों से शहर कचरा निपटान संकट से जूझ रहा है। नगर निगम फरीदाबाद की ओर से प्रतिदिन 350 टन क्षमता वाला प्रतापगढ़ कचरा पृथक्करण और प्रसंस्करण प्लांट एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। इस दौरान प्रतापगढ़ गांव, राजीव कॉलोनी और सेक्टर-56 के निवासियों ने कचरा पृथक्करण और प्रसंस्करण प्लांट का विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में शहर से निकलने वाले कचरे को निगम की ओर से अन्यत्र कहीं और भेजना पड़ रहा है।

वहां रह रहे एक निवासी का कहना है की प्रतापगढ़ पृथक्करण एवं प्रसंस्करण प्लांट की दीवार राजीव कॉलोनी से सटी है। कुछ दूरी पर प्रतापगढ़ गांव और सेक्टर-56 है। ऐसे में यहां से कचरे की दुर्गंध से आस-पास के लोगों का रहना मुश्किल है। इससे निवासियों को बीमारियों का भी खतरा है। प्लांट में एनजीटी के नियमों की पूरी तरह से पालना भी नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा इसके लिए हमने एनजीटी में अपील कर रखी है। इसकी सुनवाई 16 मई को होनी है। जल्द ही राजीव कालोनी, सेक्टर-56 और प्रतापगढ़ गांव के निवासी इसपर आंदोलन करने की योजना पर विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-फरीदाबाद में सालों पुरानी मस्जिद गिराई

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

8 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

18 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

19 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

19 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

20 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago