Uncategorized

Delhi-NCR में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, आज बारिश होने के आसार

उत्तर भारत सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, दिल्लीवासियों को ठंड के साथ साथ डबल अटैक भी लग सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश के आसार जताए है जिससे तापमान में और गिरावट होगी साथ-साथ सर्दी भी बढ़ेगी। शुक्रवार को देर रात 11.30 से लेकर 2.30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिट शून्य पहुंच गई थी।

बता दें कि, शनिवार की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, रात में फ्लाइट्स का परिचालन कोहरे के कारण प्रभावित हुआ लेकिन अब स्थिति सामान्य है। वहीं, राजधानी दिल्ली का सुबह 5.30 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दिल्ली सहित पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। जबकि, दिल्ली में आज शाम या रात से बारिश होने की आशंका है जो कल तक जारी रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोत्तर देखने को मिल सकती है।

आपको बता दें कि, बीते कुछ दिन पहले ही राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट हुई। इसके बाद इस वीकेंड भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।

admin

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के संकेत

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…

2 hours ago

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

 नागोया भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते…

2 hours ago

वानुअतु में भूकंप के दो जोरदार झटके, 7.2 और 6.9 की तीव्रता से कांपी धरती

पोर्ट-विला  वानुआतू द्वीप में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर…

3 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन, 1.39 करोड़ आवेदन मिले

मुंबई  रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के आईपीओ (IPO)…

3 hours ago

NRI कपल के बच्चों की कस्टडी पर SC की टिप्पणी, कहा- विदेशी अदालतों के आदेश आंख मूंदकर नहीं मान सकते

 नई दिल्ली  एनआरआई (NRI) कपल के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद…

3 hours ago

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

4 hours ago