Uncategorized

IND VS ENG: रोहित-विराट के बगैर इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार उतरेगी Team India

भारतीय टीम नए साल में अपने घर में पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया अपने नए मिशन में जुट गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे पहले टी20 सीरीज की शुरूआत होगी जिसका पहला मुकाबला 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

बता दें कि, इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मैच तो खेला जाएगा। लेकिन टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं होंगे। दरअसल दोनों ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

आपको बता दें कि, इस फॉर्मेट में भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। अब तक दोनों ही टीमों के बीच 24 मुकाबले खेले गए जिसमें से भारतीय टीम ने 13 मैच जीते जबकि 11 मैच में जीत हासिल की। विराट और रोहित के बिना भारत और इंग्लैंड के बीच यह इस फॉर्मेट में पहला मैच होने वाला है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे।

सूर्या के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी और इंग्लैंड को सीरीज हराना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला टी 20 विश्व कप 2024 में खेल गया था। सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने आई थी और भारतीय टीम ने 68 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

43 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

58 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago